फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

132 मिले नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
132 मिले नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से जनपद के चार और लोगों की जान चली गई। जबकि, सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 132 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 174 लोग स्वस्थ हुए। जनपद में अब कुल केस 19,068 हो गए हैं। इसमें 16,980 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 187 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 1,901 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पांच दिन से मरीजों की संख्या में आ रही कमी
जनपद में गत पांच दिनों से कोरोना संक्रमित के मामलों में कमी आ जा रही है। वहीं, मरने वाले भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सोमवार को सिकंदराबाद में 20, खुर्जा में 17, बुलंदशहर में 15, डिबाई में 12, अरनिंया में 11, जहांगीराबाद में 10, अनूपशहर, लखावटी व गुलावठी में आठ-आठ, शिकारपुर व ऊंचागांव में छह-छह, स्याना में पांच, बीबीनगर में तीन, दानपुर में दो और अगौता क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करने के लिए टीम को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीका लगवाने वालों की बढ़ी संख्या, 6001 को लगा टीका
बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने वालों की संख्या में एकाएक इजाफा देखने को मिला। सोमवार को सर्वाधिक 6,001 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपनी बारी बाने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हैं। बताया कि सोमवार को 20 केंद्रों के 92 बूथ पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 6,001 लोगों ने बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed