फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

राहत: नौ दिन में 45 फीसदी घटे कोरोना के सक्रिय मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
राहत: नौ दिन में 45 फीसदी घटे कोरोना के सक्रिय मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के पीक के नौ दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में 45 फीसदी की कमी आई है। जनपद में 15 मई को सर्वाधिक 3,451 एक्टिव मरीज थे, जो अब घटकर 1,901 रह गए हैं। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल माह के दूसरे दिन से शुरू हुई थी। एक अप्रैल को जनपद में मात्र आठ संक्रमित मिले थे, इसके बाद संख्या ढहाई के अंक को छूने के बाद 13 अप्रैल से 100 से अधिक संक्रमित मिलने लगे। एक मई को जनपद में सर्वाधिक 549 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। जबकि, सक्रिय मरीजों का पीक 15 मई रहा। इस दिन जनपद में सर्वाधिक 3,451 एक्टिव मरीज की संख्या रही। वहीं, श्मशान घाटों पर भी होने वाले अंतिम संस्कार की संख्या में कमी आई है।

पीक के दौरान सक्त्रिस्य मरीज
दिन एक्टिव मरीज की संख्या
15 मई 3,451
16 मई 3,266
17 मई 3,082
18 मई 2,822
19 मई 2,670
वर्तमान पांच दिन सक्त्रिस्य मरीज के आंकड़े
दिन एक्टिव मरीज की संख्या
20 मई 2,465
21 मई 2,312
22 मई 2,154
23 मई 1,947
24 मई 1,901
जनपद में अब बेड की स्थिति
बेड भरे खाली
वेंटिलेटर 34 32
आईसीयू 94 100
ऑक्सीजन 151 494
बाईपेप 31 14
सामान्य 212 521
देवीपुरा श्मशान घाट पर जल रही चिताओं में आई कमी
एक मई
10 अंतिम संस्कार
दो कोराना पॉजिटिव
20 मई
तीन अंतिम संस्कार
दो कोरोना पॉजिटिव
24 मई
चार अंतिम संस्कार
तीन कोरोना पॉजिटिव
जनपद में कोरोना की स्थिति
कुल जांच
कुल मरीज 19,068
स्वस्थ मरीज 16,980
एक्टिव मरीज 1,901
जनपद में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटने लगा हैं। हालांकि अभी एक्टिव मरीजों के आंकड़े दो हजार के करीब हैं। कम हो रहे कोरोना संक्त्रस्मण के आंकड़ों को देख लोग लापरवाही न बरते और एहतियात जारी रखे। जिससे दोबारा संक्त्रस्मण के आंकड़े न बढ़े। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन

- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed