फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

502 हुए स्वस्थ, 267 लोग मिले नए संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona
502 हुए स्वस्थ, 267 लोग मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। जनपद में 267 लोगों में जहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 502 लोग स्वस्थ हुए। साथ ही एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले अब कुल, 16,767 केस हो गए हैं। इसमें 13,466 लोग स्वस्थ हो चुके है और 159 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 3,142 लोगों का होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं।
जनपद में एक मई से लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। माह में तीन दिन संक्रमण के आंकड़े 500 के पार पहुंच चुके हैं। छह मई को जहां एक साथ 602 लोग स्वस्थ हुए थे तो वहीं, शुक्रवार को 502 लोग स्वस्थ हुए। माह में यह दूसरा दिन है जब 500 से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सिकंदराबाद में 46, बुलंदशहर व अनूपशहर में 28-28, लखावटी में 26, पहासू में 22, खुर्जा में 21, अरनियां में 13, जहांगीराबाद में 12, दानपुर में 11, ऊंचागांव में नौ, गुलावठी में आठ, बीबीनगर, शिकारपुर व धरपा में सात-सात और स्याना क्षेत्र निवासी चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन

वैक्सीन की फिर आई कमी, आज लौटना पड़ सकता है बैरंग
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव को चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान शुक्रवार को वैक्सीन की कमी फिर पड़ गई। हालांकि जिला मुख्यालय पर तीन घंटे कार्य रूका रहा। लेकिन देहात क्षेत्रों में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। मेरठ मुख्यालय से जनपद को कोविशील्ड की मात्र 2500 डोज प्राप्त हुई है। जो सभी केंद्रों पर वितरित कर दी गई। वैक्सीन कम मात्रा में आने पर शनिवार को वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को बैरंग भी लौटना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 20 केंद्रों पर 78 सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2,441 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दोपहर के समय वैक्सीन की कमी होने पर मेरठ मेडिकल भेजकर विशेष वाहन से वैक्सीन मंगवाई गई। मेरठ से 2500 डोज प्राप्त होने पर सभी केंद्रों पर भिजवा दी गई। शनिवार को लखनऊ से वैक्सीन आने की संभावना हैं। इसके लिए वैक्सीन वाहन को रवाना कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed