{"_id":"609ac0dd8ebc3e920c5a5305","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2185277116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी लेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी लेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी लेगा प्रशासन
बुलंदशहर। कोरोना के कारण जिन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया हो या फिर जिनके माता-पिता दोनों संक्रमित हो, ऐसे बच्चों की देखभाल निगरानी जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए कोविड-19 से प्रभावित, अनाथ हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों की पहचान कर सूची बनाने का निर्देश डीएम रविंद्र कुमार ने दिया है। यह सूची 15 मई तक तैयार कर निदेशक महिला कल्याण और राज्य बाल संरक्षण आयोग को भेजी जाएगी।
महामारी की चेपेट में आकर अनाथ हो चुके बच्चों की सूची को तैयार करने में निगरानी समिति की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही गांवों में गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति से भी इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी। जिनकी देखभाल करने वाला कोई न बचा हो। इसके लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन-1098 और जिला बाल संरक्षण समिति भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। ऐसे बच्चों के बारे में सूचना मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी या बाल कल्याण समिति 24 घंटे के अंदर बच्चों का स्थलीय सत्यापन कर उनका नाम सूची में अपडेट करेगी। कोविड के चलते भौतिक प्रस्तुतीकरण के स्थान पर डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा लिया जाएगा। बच्चों की पहचान जुटाने और तैयार करने में जिले सतर के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सहयोग की अपील की गई है।
इन बच्चों की होगी मदद
ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण के कारण हो गई है। जिनके माता-पिता कोविड पॉजिटिव नहीं पाए गए, लेकिन लक्षण कोविड-19 के समान थे और उपचार के दौरान या उपचार के अभाव में उनकी मृत्यु हो गई है। जिनके माता-पिता कोविड-19 या किसी अन्य बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हों। घर पर बच्चों की देखभाल करने वाला कोई न हो।
विज्ञापन
इन नंबरों पर दें सूचना
कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों या किसी एक को खो दिया है। उनके संबंध में कोई भी व्यक्ति चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 अथवा राष्ट्रीय बाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग के हेल्पलाइन नंबर 011-23478250 पर सूचना दे सकता है।
जिला स्तर पर इन नंबरों पर दें सूचना
अनाथ बच्चाें की सूचना जिला स्तर पर इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। डॉ. भूपेंद्र सिंह- 9412632352, डॉ. शुचिता पंवार-9410646339, राजकुमार-9897662730, अशोक कुमार-9410284415 और धर्मेंद्र सिंह-8979664059।
शासन के आदेश पर डीएम रविंद्र कुमार की ओर से कोरोना के कारण जिन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया हो या फिर जिनके माता-पिता दोनों संक्रमित हो, ऐसे बच्चों की सूची बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह सूची समय पर बनाकर डीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। - डॉ. भूपेंद्र सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति