{"_id":"609977d98ebc3e0a8a525823","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2184790142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौर गांव में 21 दिन में नौ मौत, भय के साये में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौर गांव में 21 दिन में नौ मौत, भय के साये में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौर गांव में 21 दिन में नौ मौत, भय के साये में ग्रामीण
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव राजौर में अचानक लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात यह हैं कि ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लोगों की कोविड जांच के लिए शिविर भी नहीं लगाया है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में शिविर लगाते हुए कोविड जांच कराई जाए।
करीब साढ़े तीन हजार की आबादी वाले गांव राजौर में हर दूसरे दिन किसी न किसी व्यक्ति की मौत की जानकारी मिल रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में गांव निवासी विपिन व कपिल देव की मौत ही कोविड से हुई दर्शाई गई है। अन्य मृतकों को भी पहले बुखार आया था, लेकिन उन्होंने अपना कोविड टेस्ट नहीं कराया और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। कहने को तो गांव एक न्याय पंचायत है, लेकिन यहां के लोगों को या तो छह किमी दूर अनूपशहर या फिर 15 किमी दूर तौली पीएचसी पर स्वास्थ्य जांच के लिए जाना पड़ रहा है।
गांव में लगातार मौत होने से लोगों में डर का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए, ताकि मौतों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
- राजकुमार
गांव में लोगों की मौत हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इनका कोई संज्ञान नहीं लिया है। जबकि हालात खराब हो रहे हैं, ऐसे में लोगों को सबसे अधिक स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता है।
- कृष्णमूर्ति शर्मा
महामारी के इस दौर में गांव को सैनिटाइज कराना आवश्यक है। जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावना कम रहे। इसके लिए जिला प्रशासन को सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के साथ ही गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाना चाहिए।
- लक्ष्मीनारायण शर्मा
गांव के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। समय रहते इन हालातों को संभालना जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ लोगों को भी संभलने की आवश्यकता है। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है ताकि बड़ी तबाही को रोका जा सके।
- राजेंद्र शर्मा
गांव में हुई मौतों का विवरण
तारीख मरने वालों के नाम
16 अप्रैल बाबू पुत्र हरवंशसिंह
17 अप्रैल बबलू पुत्र जयभगवान
26 अप्रैल मधुलता शर्मा पत्नी सुभाषचंद शर्मा
26 अप्रैल दुष्यंत शर्मा पुत्र राममूर्ति शर्मा
एक मई मनीष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा
दो मई रोशन सिंह पुत्र गिरधारी सिंह
छह मई विपिन पुत्र बिजेंद्रसिंह
सात मई कपिलदेव शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण
सात मई सतवीर शर्मा पुत्र हरप्रसाद शर्मा
आठ मई महेशचंद शर्मा पुत्र रामजीलाल
लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन अवश्य करना होगा। जल्द ही गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से बात की जा रही है।
- नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान
ग्राम पंचायत राजौर को सैनिटाइज करने के लिए टीम को आदेश दिए गए हैं। जल्द ही गांव में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। ग्रामीणों को भी संभलने की आवश्यकता है।
- कृपाल सिंह, एडीओ पंचायत
गांव के पॉजिटिव मरीजों की ट्रेसिंग करते हुए उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा चुकी है। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसी स्थिति में लोगों को भी गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
- डा. नरेंद्र सिंह, तौली पीएचसी प्रभारी