फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

रेड जोन में पहुंचा जिला, एक साथ 20 मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
corona
मिड-डे-मील के लिए स्कूलों की वाटिका में उगाएंगे जैविक सब्जी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब मिड-डे-मील में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को जैविक सब्जी खाने को मिलेगी। इसके लिए गंगा किनारे वाले 39 गांवों के 50 उच्च और प्राथमिक विद्यालयों में जैविक सब्जी वाटिका वाटिका बनाई जाएगी। यह पहल बीएसए ने की है। उनका कहना है कि जल्द ही इन स्कूलों में जैविक वाटिका तैयार करवाकर सब्जी की खेती कराई जाएगी। गंगा किनारे वाले 39 गांवों में गत एक वर्ष से किसान जैविक खेती कर रहे हैं। अब बीएसए की ओर से गंगा किनारे वाले सभी गांवों के 50 उच्च और प्राथमिक विद्यालयों में जैविक सब्जी वाटिका बनवाकर वहां पर हरी सब्जी उगवाने की तैयारी है। इन सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशक नहीं डाले जाएंगे। जैविक विधि से उगाई इन सब्जियों को मिड-डे-मील में शामिल कर बच्चों को ही खिलाया जाएगा। वाटिका की देखरेख विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ स्कूल के शिक्षक भी करेंगे। बीएसए का कहना है कि इन स्कूलों में यह प्रयोग सफल होने पर जिले के सभी स्कूलों में ऐसी वाटिकाएं बनवाई जाएंगी, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रह सके। इसका लाभ इन स्कूलों के लगभग छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
वाटिका में होंगी यह सब्जियां
स्कूलों में जैविक ढंग से पालक, गोभी, बैंगन, मूली, गाजर, भिंडी, खीरा के साथ आलू उगाया जाएगा। सब्जी उगाने के लिए क्षेत्र में पहले से जैविक खाद तैयार करने वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में एमडीएम बनाने के लिए तैनात हैं रसोइया
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम बनाने के लिए रसोईया तैनात हैं। हालांकि इस समय स्कूल बंद चल रहे हैं। ऐसे में एमडीएम नहीं बन रहा है। लेकिन यह रसोईया स्कूल खुलने पर रोजाना एमडीएम का भोजन तैयार करते हैं। अफसरों का कहना है कि अभी तो शासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल बंद चल रहे हैं। जैसे ही नियमित स्कूल खुलना शुरू हो जाएंगी तो गंगा किनारे वाले इन स्कूलों में जैविक सब्जी वाटिका तैयार करने की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा किनारे के 39 गांवों के 50 स्कूलों में जैविक पोषण वाटिका बनाकर हरी सब्जी उगाई जाएगी। इन सब्जियों को एमडीएम में शामिल किया जाएगा। वाटिका में सब्जी उगाने पर स्कूल को बाहर से भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी स्कूल बंद चल रहे हैं और स्कूल नियमित खुलते ही इसकी शुरूआत करा दी जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed