फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

जिले में बढ़ा कोरोना का खतरा, दो माह बाद एक साथ मिले 16 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona
नुमाइश मेले में बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
जिले में बढ़ा कोरोना का खतरा, दो माह बाद एक साथ मिले 16 संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को दो माह बाद एक साथ 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे हैं।
गत वर्ष मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के मामले शुरू होने पर केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। सितंबर के बाद जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर लोग मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। वर्ष 2021 शुरू होने पर कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर कमी आई और जनवरी में मात्र पांच दिन संक्रमित के आंकड़े दहाई का अंक छू सके। इसके बाद फरवरी में मात्र एक दिन 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में कमी आती गई। वहीं, देशभर के छह राज्यों में कोरोना संक्रमण का दूसरा स्ट्रेन आने पर लोगों को सतर्कता बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरतने से जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि होने लगी है।
विज्ञापन

जनवरी से अब तक 10 से अधिक संक्रमित के आंकड़े
दिन संक्रमित की संख्या
01 जनवरी 14
08 जनवरी 19
10 जनवरी 19
13 जनवरी 12
15 जनवरी 13
01 फरवरी 11
02 अप्रैल 16
इन स्थानों पर मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर नगर के जज कंपाउंड में तीन, देवीपुरा, मोहननगर, फ्रेंडस कॉलोनी, गिरधारी नगर और कृष्णा नगर निवासी एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शिकारपुर व गुलावठी में दो-दो व्यक्तियों में और जिला कारागार में एक, अनूपशहर, ऊंचागांव व स्याना निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में संक्रमण के अब कुल 6351 केस हो गए हैं। अब तक कुल 6208 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 94 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि, 49 लोगों का उपचार चल रहा है। साथ ही शुक्रवार को 29 स्थानों पर 2607 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से सभी केंद्रों पर लगेंगे टीके
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में 86 केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक 22 केंद्रों पर सप्ताह में छह दिन टीकाकरण किया जा रहा था और शेष केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण हो रहा था। शनिवार से सभी केंद्रों पर सप्ताह में छह दिन टीकाकरण किया जाएगा।

शुक्रवार को 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोगों से अपील है कि घर से अनावश्यक बाहर न निकले। घर से बाहर निकलते समय मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। लक्षण महसूस होने पर स्वयं अपनी जांच सरकारी चिकित्सालय में जरूर करवाएं।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed