फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोरोना के कारण जिला प्रदर्शनी में तीन बड़े कार्यक्रम स्थगित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना के कारण जिला प्रदर्शनी में तीन बड़े कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में 25, 27 व 30 मार्च को होने वाले बड़े कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर सोमवार रात जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समस्त सदस्यों ने खुले मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित रखने का फैसला लिया।

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में 25 मार्च को उदित नारायण नाइट, 27 मार्च को कैलाश खेर की नाइट और 30 मार्च को असित त्रिपाठी की बॉलीवुड नाइट का खुले मंच पर आयोजन होना था। गत माह में कोरोना संक्रमण के मामले कई राज्यों में बढ़ने पर सोमवार को जिला प्रदर्शनी की आवश्यक बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने विचार विमर्श करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदर्शनी में होने वाले बड़े कार्यक्रमों में संक्रमण फैलने की संभावना है। अगर संक्रमण फैला तो जिला प्रशासन व प्रदर्शनी की छवि खराब होगी। जनपदवासियों के हित में खुले मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने पर सभी ने मुहर लगाई। साथ ही कार्यक्रमों के लिए कलाकारों को दी जा चुकी धनराशि को वापस करने की मांग करने का भी सुझाव रखा गया। डीएम/जिला प्रदर्शनी अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि खुले मंच पर होने वाले तीनों स्टार नाइट को कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। बैठक में जिला प्रदर्शनी समिति के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed