{"_id":"6058cc108ebc3ec89b7f69db","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2158939184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल 29 मार्च को मिला था पहला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल 29 मार्च को मिला था पहला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल 29 मार्च को मिला था पहला संक्रमित
बुलंदशहर। कोरोना महामारी को एक साल पूरा होने वाला है। इसके बाद भी जनपदवासियों समेत देश को पूरी तरह से इस महामारी से छुटकारा नहीं मिल पाया है। जनपद में 29 मार्च को पहला संक्रमित मिला था। इसके बाद कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला थमा नहीं। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब तक 6296 तक पहुंच गया है। इसमें 6183 लोग ठीक हो चुके हैं और 94 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, शेष 19 लोगों का अभी उपचार चल रहा है।
29 मार्च को सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा निवासी एक युवक संक्रमित मिला था। जो नोएडा में जॉब करने के दौरान विदेश यात्रा से आए मालिक के संपर्क में आने पर लक्षण महसूस करने पर कोरोना जांच कराने पर पॉजिटिव आया। इसके बाद युवक की मां और पत्नी जांच में पॉजिटिव मिलीं। जिसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
अप्रैल में शिकारपुर निवासी निजी क्लीनिक संचालक चिकित्सक संक्रमित मिले, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर जांच के अलावा एंटीजन किट और ट्रूनेट आदि से सैंपल लेकर जांच की गई। जांच का दायरा धीरे-धीरे बढ़ने पर जनपद में अब तक 6296 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 4245 पुरुष तो शेष 2051 महिलाएं शामिल हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार जनवरी में 235, फरवरी में 62 और मार्च में 22 तक 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार मार्च से एक साल में सर्वाधिक संक्रमित अनलॉक के दौरान सितंबर माह में 1312 मिले।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के आंकड़े
माह दिन संक्रमित
पहला लॉकडाउन 21 दिन 13
दूसरा लॉकडाउन 19 दिन 44
तीसरा लॉकडाउन 14 दिन 23
चौथा लॉकडाउन 14 दिन 47
पहला अनलॉक जून 80
दूसरा अनलॉक जुलाई 844
तीसरा अनलॉक अगस्त 849
चौथा अनलॉक सितंबर 1312
अक्तूबर 899
नवंबर 851
दिसंबर 611
जनवरी 2021 235
फरवरी 62
22 मार्च तक 26
नोट : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार
1510 होम आईसोलेशन में तो 4786 ने लिया अस्पताल में उपचार
कोरोना संक्रमण की शुरुआत में जनपद में एल-1 अस्पताल संचालित था। जहां बिना लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया गया। जबकि, लक्षण मिलने वाले संक्रमित को एल-2 अस्पताल के लिए हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, मेरठ आदि स्थानों पर भेजा गया। शासन द्वारा लॉकडाउन के बाद होम आईसोलेशन की सुविधा देने पर जनपद में भी मरीजों की पुष्टि होने पर सुविधा दी जाने लगी। सर्विलांस से जुड़े डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि जनपद में 22 मार्च तक 6296 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 4786 का अस्पताल में उपचार किया गया और 1510 ने होम आईसोलेशन की सुविधा ली। जिसमें अब तक 1492 ठीक हो चुके हैं और 18 लोग अभी भी निगरानी में हैं।
कोरोना संक्रमण की जिले में अब तक 6296 लोगों में पुष्टि हुई है। जिसमें 99 फीसदी से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के गंभीर रोगियों और 60 आयु वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। संबंधित उम्र के लोग सरकारी चिकित्सालयों में जाकर टीका जरूर लगवाएं। जिससे संक्रमण से बचाव हो सके।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ