फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

25 मिले कोरोना पॉजिटिव, 40 हुए डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
25 मिले कोरोना पॉजिटिव, 40 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों में अब गिरावट आने लगी है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 अस्पताल से 40 लोग डिस्चार्ज किये गए। वहीे, 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कुल केस 4067 हो गए हैं। जिसमें 3698 अब तक ठीक हो चुके है और 68 की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 300 लोगों का कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के आवास विकास प्रथम में तीन, यमुनापुरम में एक, एक्साइज ऑफिस में एक, सूर्य नगर में तीन और देवीपुरा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, जिला कारागार में 10, खुर्जा में एक, खानपुर में एक, गुलावठी में एक, स्याना में दो, शिकारपुर में एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और कोविड अस्पताल से 40 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed