फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने से बढ़ी चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। अन्य बीमारियों के मरीजों का लंबा इलाज चलने से भी एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक जिले के कुल केस 3342 में 642 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
जिले में प्रतिदिन जहां नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, पुराने संक्रमितों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। जिस तेजी से कोरोना का ग्राफ जनपद में बढ़ रहा हैं, लोगों की सूझबूझ से लड़खड़ा भी रहा है। कोरोना के डर से लोग जांच भी नहीं करा रहे हैं। 31 अगस्त तक जनपद में टोटल संक्रमण जहां 2300 मिले, जिसमें 46 की मौत और 1863 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके थे और शेष 391 का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा था। वहीं, रविवार 19 सितंबर तक जनपद में कुल केस 3342 हो गए, जिसमें 56 की मौत हो चुकी है और 2644 डिस्चार्ज किए जा चुके है, शेष 642 लोगों का उपचार चल रहा हैं। चिकित्सकों के अनुसार एक्टिव मरीजों में अधिकांश लोग अन्य बीमारियों वाले भी शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना जांच में तेजी आई है। इसलिए भी मरीज बढ़ रहे है। बिना लक्षण वाले मरीज 10वें दिन डिस्चार्ज कर दिए जाते है, जबकि लक्षण वाले मरीजों को गाइड लाइन के अनुसार डिस्चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन

30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 53 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार को 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 53 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 3342 कुल केस हो गए हैं, जिसमें 2644 डिस्चार्ज हो चुके है और 56 की मौत हो चुकी है, शेष 642 का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नगर के सुशीला विहार, कोतवाली देहात और प्रेम नगर में दो-दो व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि देवीपुरा, चांदपुर, मयूर विहार, नई बस्ती, ऊपरकोट और सूर्यानगर में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव मिला। इसके अलावा बीबीनगर में छह व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नरौरा में चार, जहांगीराबाद में तीन, खुर्जा में दो और अनूपशहर क्षेत्र में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 53 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। साथ ही 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed