फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Worms found on Bulandshahr Covid 19 hospital foods video viral on internet

बुलंदशहर: कोविड-19 अस्पताल के खाने में फिर निकले कीड़े, वीडियो वायरल

Wed, 22 Jul 2020 11:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Worms found on Bulandshahr Covid 19 hospital foods video viral on internet
खाने में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

सरकार भले ही कोविड-19 अस्पतालों पर हर दिन लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रही है, मगर बुलंदशहर जनपद के कोविड-19 अस्पताल से लगातार बदइंतजामी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को चिट्ठा स्थित जेपी अस्पताल में खाने में कीड़े निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कोविड-19 जेपी अस्पताल के मरीजों का कहना है कि भर्ती मरीजों के लिए पौष्टिक आहार के नाम पर घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को वितरित किए गए खाने में कीड़ा निकला तो बुधवार सुबह के नाश्ते में भी एक कीड़ा रेंगता हुआ नजर आया जिसके बाद मरीजों को भूखा ही रहना पड़ा।

बताया गया कि कई बार खाना वितरण करने वाले को इस मामले से अवगत कराया जा चुका है लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने में कीड़ा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएमओ ने ठेकेदार को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर जांच कराई जा रही है। 

खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाईकर्मियों को भी अस्पताल की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed