{"_id":"592b2a184f1c1b5163bdaf11","slug":"cooler-keeping-the-bag-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग में रखने वाले कूलर ने मोहा बच्चों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग में रखने वाले कूलर ने मोहा बच्चों का मन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मम्मी इतना छोटा सा कूलर ... ये तो बैग में भी आ जाएगा .... कार्निवल में छोटा सा कूलर देख बच्चों के मुंह से कुछ इस प्रकार ही शब्द निकले। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इतना छोटा कूलर देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
रविवार को अमर उजाला कार्निवल के अंतिम दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्निवल में बच्चों ने जमकर मस्ती की। कार्निवल में स्थित स्टॉल पर बिक रहा छोटा सा कूलर बच्चों को खूब भाया। बच्चों ने कार्निवल में पानी की बोट का भी जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
ऊंट की सवारी कर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने कार्निवल में लगे ड्रैगन झूले समेत अन्य झूलों का भी लुत्फ उठाया। इसके अलावा महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
बनारसी साड़ी और नए-नए लुक के सूट-सलवार महिलाओं को खूब भाए। कार्निवल में आए सहारनपुर के फर्नीचर भी लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही लकड़ी से बनीं घर में नियमित इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी लोग पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं।
युवाओं ने कार्निवल में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्निवल का समापन सोमवार को किया जाएगा।