{"_id":"67547e1778e8722346059623","slug":"controversy-reaches-up-bar-council-three-advocates-summoned-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126152-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूपी बार काउंसिल पहुंचा विवाद, तीन अधिवक्ता तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूपी बार काउंसिल पहुंचा विवाद, तीन अधिवक्ता तलब
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन का विवाद अब उत्तर प्रदेश बार काउंसिल तक पहुंच गया है। डिस्टि्रक्ट बार के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व महासचिव पवन कुमार निम की शिकायत का यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन ने संज्ञान लिया है।
उन्होंने डिस्टि्रक्ट बार के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। साथ ही तीन अधिवक्ताओं को जांच समिति के समक्ष दस दिसंबर को कानपुर बार एसोसिएशन में तलब किया है।
डिस्टि्रक्ट बार के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने बार के गतिरोध मामले में अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव, उपेंद्र कुमार शर्मा और राजाशील कुमार को तलब किया है। काउंसिल ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन
जिसमें पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी, सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अंकज मिश्र व सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल शामिल हैं। गठित समिति के निर्देश पर मामले की सुनवाई के लिए दस दिसंबर की तारीख तय की गई है। तीनों अधिवक्ताओं को दोपहर 12.30 बजे तक कानपुर बार एसोसिएशन में विवाद से संबंधित अपने जवाब और सभी प्रपत्रों के साथ जांच समिति के समक्ष उपस्थित होना है।
साथ ही डिस्टि्रक्ट बार के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने एक अन्य पत्र यूपी बार काउंसिल को चुनाव कराने के संबंध में लिखा था। जिसका संज्ञान लेते हुए यूपी बार काउंसिल ने चुनाव के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
जिसमें सदस्य व पूर्व इमरान मसूद खान, सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अंकज मिश्र व सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कहा है कि अध्यक्ष, महासचिव और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन चुनाव संबंधित जो भी कार्रवाई करेंगे उसके संबंध में तीनों सदस्यों के संज्ञान में लाकर करेंगे। तीनों पर्यवेक्षकों का आदेश इसमें अंतिम होगा।