फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Contractors will have to pay registration fees to the municipality every year

Bulandshahar News: ठेकेदारों को प्रतिवर्ष पालिका को देना होगा पंजीकरण शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contractors will have to pay registration fees to the municipality every year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा गया, जो सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस दौरान सभासदों ने पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के प्रस्ताव, मंजूरी व खर्च के विवरण की मांग भी रखी।
जलकल विभाग के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक 11 बजे शुरू हो गई, जिसमें सभी 31 वार्ड के सभासद मौजूद रहे। पहला प्रस्ताव में 2019 के गजट के अनुसार गृह व जमीन कर के लिए एजेंडा रखा गया। दूसरे में दुकान का नाम परिवर्तन के लिए सर्किल रेट का पांच प्रतिशत शुल्क पालिका में जमा करने का प्रस्ताव रखा गया। आईडीएमएसटी योजना के अंतर्गत दुकानों के ऊपर हॉल व कार्यालय बनाने के लिए 42 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

गरीब लोगों के विवाह के लिए कल्याण मंडप बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख रुपये, 1500 नग एलईडी लाइट के लिए 21 लाख रुपये, लाइटों की मरम्मत के लिए 7.85 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही ठेकेदारों के लिए अलग-अलग वर्ग में 51 से 11 हजार रुपये प्रतिवर्ष पालिका को पंजीकरण शुल्क देने के लिए प्रस्ताव रखे गए। अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed