फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Contract worker dies of electrocution while working at power plant

Bulandshahar News: बिजलीघर पर काम करने के दौरान करंट से संविदाकर्मी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। बिजलीघर पर काम करने के दौरान करंट से एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि शटडाउन लेने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू की गई, इसके चलते हादसा हुआ। संविदाकर्मी की मौत के बाद मोहल्ला के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक पवन की पत्नी पूनम सैनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पति पवन सैनी 29 अगस्त की सुबह साढ़े आठ बजे काम करने के लिए बिजलीघर गए थे। विद्युत कार्य करने के लिए शट डाउन भी लिया था। इसकी रिकॉर्ड विद्युत विभाग की लॉग शीट में दाखिल है। बिजलीघर पर कार्य करते समय अचानक सप्लाई चालू कर दी गई, इसके चलते उनके पति को करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में पवन को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मोहल्लावासी एकत्र होकर थाने पहुंचे तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पवन के साथ हादसा हुआ। वहीं, पुलिस मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed