फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   construction work of hospital road will be completed soon

Bulandshahar News: जल्द पूरा होगा अस्पताल रोड का अधूरा निर्माण कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
construction work of hospital road will be completed soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अस्पताल में आने वाले रोगियों के साथ ही अस्पताल रोड से होकर गुजरने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। पालिका ने अस्पताल रोड के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
अस्पताल रोड नगर के बड़े भाग को सिकंदराबाद बुलंदशहर मार्ग से जोड़ता है। रोड पर सीएचसी भी है। जिसके चलते रोगियों उनके तीमारदारों के अलावा बड़ी संख्या में नगरवासी अस्पताल रोड से गुजरते हैं। पूर्व में रोड के खस्ताहाल होने के कारण अस्पताल आने वाले रोगियों, गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आक्रोशित लोगों ने सड़क को बनाने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया था। पालिका ने प्रथम किस्त में पालिका से लेकर अस्पताल के सामने से होते हुए करीब 50 लाख की लागत से 320 मीटर सीसी रोड बनवाई थी। जिसके बनने से वाहन चालकों, रोगियों को कुछ राहत मिली थी लेकिन सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग से लेकर पालिका तक रोड खस्ताहाल होने के कारण लोगों को परेशानियों से पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

ईओ विनोद कुमार ने बताया कि बजट के अभाव के कारण सड़क को दो भागों में बनाने का निर्णय लिया गया था। शेष 160 मीटर भाग के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed