{"_id":"641dd4f8c90c28ac550d9694","slug":"construction-of-six-mrf-centers-will-start-next-week-said-bulandshahr-news-c-30-1-60260-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा छह एमआरएफ सेंटर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा छह एमआरएफ सेंटर का निर्माण
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए छह एमआरएफ सेंटर का 2.39 करोड़ की लागत से निर्माण अगले सप्ताह शुरू जाएगा। अगले एक वर्ष में इसका कार्य पूरा करते हुए कूड़े का निस्तारण शुरू कर दिया जाएगा। निस्तारित कूड़े से प्राप्त होने वाली आय से नगर पालिका की आय में भी इजाफा होगा।
शासन ने नगर पालिका अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी) सेंटर का निर्माण करनेके आदेश करीब डेढ़ साल पहले दिए थे। शासन के आदेशों के मुताबिक नगर पालिका अधिकारियों ने सेंटर निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया, लेकिन जमीन पर अवैध कब्जा हो गया। ठेकेदार ने बार-बार अधिकारियों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आह्वान किया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेंटर का निर्माण शुरू नहीं हुआ था। जिसके चलते अब अधिकारियों ने शहर में छह अन्य स्थानों पर 2.39 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू करने की तैयारी की है। नगर पालिका के ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि एमआरएफसेंटर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। नींव की खोदाई शुरू कराई थी, लेकिन बारिश के कारण उसमें बाधा आ रही है। मौसम साफ होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद