फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Construction of bridge over Ganga started again

Bulandshahar News: गंगा पर पुल का निर्माण दोबारा किया गया शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over Ganga started again
ऊंचागांव में गंगा के ऊपर बनाया जा रहा पुल। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/ऊंचागांव। गंगा पर निर्माणाधीन पुल के बीम टूटने के मामले में कार्रवाई के बाद अब फिर से पुल निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शासन ने मामले में एई और जेई को निलंबित करते हुए अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच शुरू कराई है। वहीं, अब बारिश के सीजन के चलते पुल निर्माण की प्रक्रिया में बाधा आने की संभावना है।



ऊंचागांव क्षेत्र के माली की मढैया में वर्ष 2021 में 83 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरू किया गया था। 29 मार्च की रात को पुल के लिए डाले गए तीन बीम 30 मार्च की सुबह टूटकर नीचे गिर गए थे। निर्माणाधीन पुल के बीम टूटने के बाद मामले में डीएम ने जांच टीम का गठन किया था, जबकि शासन स्तर से मामले में प्रमुख अभियंता एके अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रबंधक निदेशक धर्मवीर सिंह और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सदन लाल गुप्ता की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया था कि कार्यदायी संस्था की ओर से लगातार दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोग करके पुल का निर्माण किया जा रहा था। पुल निर्माण के दौरान लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधियों ने इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाया। शासन स्तरीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्यदायी संस्था एडिकोन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फर्म को ब्लैक लिस्ट किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा आईआईटी दिल्ली और रुड़की के इंजीनियरों ने भी निर्माण की साइट से सैंपल लिया था। वहीं एक सप्ताह पहले एनआइटी इलाहाबाद की टीम ने भी पुल के बीम व पिलर से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद अब पीएमसी कंसल्टेंसी कंपनी के निर्देशन में पुल का निर्माण दोबारा से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल मौके पर सरिया का जाल बनाया जा रहा है। वहीं, अब बारिश का सीजन होने के चलते संभावना जताई जा रही है कि पुल के निर्माण में बाधा आएगी। ऐसे में अब नए साल में ही पुल का निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एई और जेई को किया निलंबित

पुल निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में अब शासन ने सेतु निगम के एई ओमप्रकाश व जेई प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। संयुक्त परियोजना प्रबंधक और उप परियोजना प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी पुल गिरने के मामले में सेतु निगम के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।




सेतु निगम के जिला परियोजना प्रबंधक शशिभूषण वार्षेण्य ने बताया कि पुल का निर्माण दोबारा से शुरू करा दिया गया है। एडिकोन कंपनी द्वारा ही कार्य को पूरा किया जाना है। बारिश के सीजन के चलते कार्य में कुछ देरी होगी। अधिकारियों की निगरानी में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed