{"_id":"69346213ef8c8b7a4004f275","slug":"constable-cheated-of-rs-1099-lakh-in-the-name-of-profit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-144874-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिपाही से मुनाफ के नाम पर 10.99 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिपाही से मुनाफ के नाम पर 10.99 लाख की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगों ने अब पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। डायल 112 यूनिट पर तैनात एक सिपाही से गोल्ड में निवेश से मुनाफे के नाम पर 10 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। सिपाही को पहले फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर एक फर्जी निवेश लिंक के जरिए रकम ऐंठ ली गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित सिपाही ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नरोरा में तैनात पीड़ित सिपाही ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि ठगी की शुरुआत जून महीने में हुई। उनकी फेसबुक आईडी पर अंशु जाखड़ नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।
रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद करीब 10-15 दिनों तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई। कुछ दिन बाद युवती ने सिपाही को ऑनलाइन गोल्ड में निवेश करने और भारी मुनाफा कमाने का लालच देना शुरू कर दिया। शुरुआत में पुलिसकर्मी ने निवेश करने से मना कर दिया, लेकिन युवती के लगातार दबाव और बड़े मुनाफे के लालच में वह झांसे में आ गए और रकम गंवा बैठे। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।