{"_id":"69d925beafbc60c93e0804f4","slug":"conspiracy-to-trap-a-youth-in-honey-trap-by-sending-obscene-links-on-telegram-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151852-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: टेलीग्राम पर अश्लील लिंक भेजकर युवक को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: टेलीग्राम पर अश्लील लिंक भेजकर युवक को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र में एक युवक को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो का लिंक भेजकर युवक को जाल में फंसाने की कोशिश की गई। पीड़ित ने समय रहते सावधानी बरती और अब कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात नंबर से अश्लील वीडियो और चैट लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, मोबाइल स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगी। युवक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत लिंक बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि यह उसे ब्लैकमेल करने और हनी ट्रैप में फंसाने की एक सोची-समझी साजिश थी।
पीड़ित ने जिस व्यक्ति पर शक जताया है, वह पहले भी इस तरह के कारनामों में शामिल रहा है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी पूर्व में भी हनी ट्रैप के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ संबंधित कोतवाली में पहले से रिपोर्ट दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले को तकनीकी जांच के लिए साइबर क्राइम टीम के सुपुर्द किया गया है। जिस नंबर और लिंक से वीडियो भेजा गया है, उसे ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों और ब्लैकमेलरों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।