फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Consolidation Kanungo suspended

रिश्वत की रकम बांटते वीडियो वायरल होने के बाद चकबंदी कानूनगो निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Consolidation Kanungo suspended
रिश्वत की रकम बांटते वीडियो वायरल होने के बाद चकबंदी कानूनगो निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। रिश्वत के मामले में चकबंदी कानूनगो सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में वह एक व्यक्ति के साथ रकम का बंटवारा करते हुए दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहे कानूनगो सुधीर कुमार शिकारपुर द्वितीय क्षेत्र में तैनात हैं। बीते दिनों पहासू विकासखंड क्षेत्र के गांव अनौना और खंडार में चकों की पैमाइश हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान रिश्वत के पैसों का बंटवारा करते कानूनगो सुधीर कुमार का किसानों ने वीडियो बना लिया था। रिश्वत की रकम 20 हजार रुपये बताई जा रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। प्रारंभिक जांच में आरोपी कानूनगो को पैमाइश कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, प्राइवेट व्यक्ति को अपने साथ चकबंदी कार्य में अवैध रूप से नियोजित करने के मामले में दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कानूनगो सुधीर कुमार को जिलाधिकारी ने निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए चकबंदी अधिकारी शैलेश कुमार शाही को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अब्बास हसन नकवी, एसडीएम शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed