फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Connections of 23 thousand domestic consumers will be commercial.

Bulandshahar News: 23 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन होंगे व्यावसायिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Connections of 23 thousand domestic consumers will be commercial.
बुलंदशहर। बिजली निगम की ओर से लाइन लॉस कम करने के लिए अब घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधि चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले के करीब 23 हजार उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक कनेक्शन में बदला जाएगा। शहर में अभी तक 500 से अधिक उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक में बदला जा चुका है।
विज्ञापन


बिजली निगम का जिले में करीब 3.4 लाख उपभोक्ताओं पर 416 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। बड़ी संख्या में शहरी और देहात के उपभोक्ता घरों में दुकान बनाने के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। इन लोगों की ओर से घरों के बिजली कनेक्शन पर ही व्यावसायिक बिजली का भी प्रयोग किया जा रहा है। इससे प्रतिवर्ष बिजली विभाग को करीब 20 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की संभावना है। अब इस नुकसान की भरपाई और लाइन लॉस को कम करने के लिए बिजली निगम की ओर से कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के 500 से अधिक घरेलू बिजली कनेक्शन को व्यावसायिक कनेक्शन में बदला गया है। बताया जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं की ओर से घरों में बनी दुकानों में भी घरेलू कनेक्शन से ही बिजली सप्लाई दी जा रही थी। अधिकारियों ने पहले इसके लिए सर्वे कराया और उपभोक्ताओं को व्यावसायिक कनेक्शन के लिए समय दिया, लेकिन उपभोक्ताओं ने व्यावसायिक कनेक्शन नहीं कराया। बताते चलें कि हाल ही में आठ नवंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक शासन के निर्देश पर बिजली निगम की ओटीएस योजना शुरू की थी। योजना के तहत पहली बार बिजली चोरी के वादों में भी उपभोक्ताओं को भी बकाया बिल पर सरचार्ज समेत अन्य चार्जों पर छूट दी गई थी। इसमें एक लाख से अधिक बकायेदारों ने अपना 1.06 अरब रुपये का बिल जमा कराया था।
विज्ञापन



घरेलू कनेक्शन से महंगा होता है व्यावसायिक कनेक्शन का बिल
घरेलू कनेक्शन पर जहां बिजली निगम की ओर से प्रति किलोवाट करीब 120 रुपये का फिक्स चार्ज वसूला जाता है, जबकि प्रति यूनिट भी औसतन सात रुपये की वसूली होती है। जबकि व्यावसायिक कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को सर्दी के मौसम में 450 रुपये न्यूनतम चार्ज और गर्मियों के मौसम में 600 रुपये न्यूनतम चार्ज की वसूली की जाती है। इसके अलावा प्रति यूनिट भी आठ रुपये की दर से बिल बनाया जाता है। ऐसे में यदि उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन व्यावसायिक किए जाएंगे, तो उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वे के बाद जिले में चलेगा अभियान

सबसे पहले बिजली निगम के शहरी खंड में सर्वे कराने के बाद घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक में बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। अब पूरे जिले के विभिन्न खंडों में बिजली निगम के अधिकारी क्षेत्रों में सर्वे कराएंगे और इसके बाद व्यावसायिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के अलग से कनेक्शन न लेने पर घरेलू कनेक्शन को ही व्यावसायिक में बदलने की कार्रवाई की जाएगी।






जिले में घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं का सर्वे कराया जा रहा है। यदि घर में व्यावसायिक गतिविधि हो रहीं हैं तो उपभोक्ताओं से अपील है कि इसके लिए अलग से कनेक्शन लें, अन्यथा की स्थिति में घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक में बदला जाएगा। --- एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed