{"_id":"6835ef800ca467fd0602094e","slug":"computer-labs-will-be-built-in-20-government-schools-with-rs-250-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134614-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 राजकीय विद्यालयों में 2.50 करोड़ से बनेंगी कंप्यूटर लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 राजकीय विद्यालयों में 2.50 करोड़ से बनेंगी कंप्यूटर लैब
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। एक काॅलेज में साढ़े 12 लाख रुपये से लैब का निर्माण किया जाएगा। इस तरह से 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो माह में कंप्यूटर लैब बनकर तैयार हो जाएंगी
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 20 राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब के लिए शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। कंप्यूटर लैब के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बीबीनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज नैथला हसनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज खेतलपुर भासौली, राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चौगानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज कनहैरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलज जयरामपुर बांगर, राजकीय इंटर कॉलेज अहरौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहासू, मॉडल राजकीय कॉलेज रसूलगढ़, हाईस्कूल बदरखा, राजकीय हाई स्कूूल काजमपुर देवली, राजकीय इंटर कॉलेज कौलसेना, राजकीय हाई स्कूल अगौरा, राजकीय हाई स्कूल बिरौली, राजकीय हाई स्कूल नई बस्ती, राजकीय हाई स्कूल राजगढ़ी और राजकीय हाईस्कूल सेठा में बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लैब का निर्माण कराने के लिए विभाग ने टेंडर छोड़ दिया है। इनका निर्माण होने के बाद इनका लाभ विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा।