फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Collection agent himself conspired, eight miscreants arrested after encounter

Bulandshahar News: कलेक्शन एजेंट ने खुद रची साजिश, मुठभेड़ के बाद आठ बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर बंसल वाली गली में 14 अगस्त को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजफाश कर दिया है। नगर पुलिस व एसओजी ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद साजिशकर्ता आरोपी कलेक्शन एजेंट समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कलेक्शन एजेंट ने अपनी पहचान के बदमाश को कैश लूटने का आइडिया दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास के 8.71 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पोंडरी निवासी राहुल राठी बैंक में नौ लाख रुपये जमा करने जा रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर में दो बाइक सवार लुटेरों ने एजेंट से नकदी लूट ली थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों लुटेरों अभिषेक तेवतिया उर्फ विशु पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नया बांस गुलावठी और अतुल कुमार निवासी शाहपुर थाना सलेमपुर को बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में अभिषेक तेवतिया के पैर में पुलिस की गोली लगी है। अभिषेक पर गुलावठी थाने में लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट राहुल ने ही उसे लूट करने को कहा था। वारदात के बाद उसने रकम को अपने घर मेें छिपा दिया। पुलिस ने अभिषेक के भाई अंकित तेवतिया, पिता ओमवीर सिंह व मां नीतू को लूट की रकम को घर में छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के मामले में गिरफ्तार किया है। अभिषेक ने बताया कि उसने व सुमित उर्फ मन्नू निवासी गांव जुलेपुरा कोतवाली देहात ने लूट की रणनीति बनाई। साथ ही राहुल का दोस्त विकास निवासी पोंडरी कोतवाली देहात ने लूट में प्रयुक्त चोरी की बाइक मुहैया कराई थी। पुलिस ने लूटी गई नकदी में से 8.71 लाख रुपये, पांच तमंचे और चोरी की बाइक बरामद की है। एजेंट सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एएसपी अनुकृति शर्मा, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी मौ. असलम, नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह, मनोज दीक्षित और कपिल नैन सहित टीम को लूट की घटना का 72 घंटे में सफल अनावरण करने पर 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।



राहुल पुलिस को करता रहा गुमराह

आरोपी राहुल राठी वारदात के बाद से लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा बाद में जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल्स आदि खंगालने शुरू किया तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। वह पुलिस के साथ वादी बनकर घूमता रहा। जबकि, अपने साथियों को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में भी जानकारी देता रहा।





पहले दिन से ही था पुलिस की निगाह में

वारदात के बाद राहुल पुलिस को अपना बयान देते समय लगातार अपने हाव-भाव बदल रहा था। उसके चेहरे पर लूट जैसी वारदात होने के बावजूद कोई भय नजर नहीं आ रहा था। जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ था। तभी से पुलिस उस पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed