फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold wave

Bulandshahar News: सर्दी से कांपे लोग, 4.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
सर्दी से कांपे लोग, 4.5 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह से हल्का कोहरा व बादल छाए तो शीतलहर चलने के साथ पाला भी पड़ा। ऐसे में लोग सर्दी से कांप उठे। न्यूनतम तापमान भी सुबह के समय 4.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दोपहर होने पर पांच डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में मंगलवार को जिला नए साल के तीसरे दिन सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाले की दस्तक ने भी कंपकंपी बढ़ा दी है। इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है।

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते इसका असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को कोहरा हल्का हो गया, लेकिन बादल भी छा गए। रात के समय पाला पड़ा और इससे ठंड ने लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया। पूरा दिन आसमान में हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही। आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अभी इस कंपकंपा देने वाली ठंड से आगामी कई दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर बुलंदशहर का एक्यूआई बढ़कर 260 पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को एक्यूआई 153 दर्ज किया गया था। यह खराब स्थिति वाला है। एक्यूआई में इजाफा होने का कारण कोहरा जारी रहना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed