{"_id":"69b050716748aa4039024372","slug":"coin-removed-from-babys-esophagus-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149894-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बच्चे की आहार नली से निकाला गया सिक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बच्चे की आहार नली से निकाला गया सिक्का
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिक्का निगलने वाला मासूम शाद। स्रोत : परिजन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के कांवरा में सोमवार सुबह खेलते समय तीन वर्षीय मासूम ने पांच रुपये का सिक्का निगल लिया था। जिला अस्पताल में एक्सरे में आहार नली में सिक्का अटका होने पर मासूम को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार रात मेरठ मेडिकल में मासूम की आहार नली में अटका सिक्का निकाल लिया गया। फिलहाल बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार है।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि गांव निवासी शहजाद के तीन वर्षीय पुत्र शाद सोमवार सुबह दादी के संग बाजार जा रहा था। खेलते समय वह हाथ में रखे पांच रुपये के सिक्के को गटक गया। सिक्का गटक जाने के बाद गले में दर्द होने पर शाद ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे तो एक्सरे में सिक्का आहार नली में फंसा नजर आया।
चिकित्सालय की इमरजेंसी से शाद को हायर सेंटर ले जाने के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे मेरठ मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। जहांं सोमवार रात करीब 10 बजे गले की आहार नली में अटका सिक्का चिकित्सकों ने निकाल दिया। अभी शाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।