{"_id":"6a1db7ab58c8f3aaaa045413","slug":"co-shikarpurs-work-area-changed-purnima-singh-will-be-the-new-co-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-156224-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीओ शिकारपुर का बदला कार्य क्षेत्र, नई सीओ होंगी पूर्णिमा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीओ शिकारपुर का बदला कार्य क्षेत्र, नई सीओ होंगी पूर्णिमा सिंह
विज्ञापन
शिकारपुर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। उन्हें सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी है। शिकारपुर की अब नई सीओ पूर्णिमा सिंह होंगी। यह बदलाव किसानों से अभद्र व्यवहार और गलत कार्रवाई किए जाने पर करने की चर्चा है।
इसे लेकर पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के साथ किसानों ने सीओ कार्यालय का घेराव कर स्थानांतरण की मांग की थी। 26 मई को भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने कार्यालय का घेराव कर सीओ शशांक श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और गलत रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में किसानों ने एसपी देहात अंतरिक्ष जैन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।
साथ ही चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताया है।