{"_id":"6a623cea93e5271e0a082ea9","slug":"cmo-orders-inquiry-into-childs-death-caused-by-wrong-injection-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-160617-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बच्चे की गलत इंजेक्शन से मौत मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बच्चे की गलत इंजेक्शन से मौत मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र में पेटदर्द व उल्टी से पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने अनूपशहर के एक झोलाछाप व सीएचसी स्टाफ पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है।
इस मामले को सीएमओ ने संज्ञान में लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। अनूपशहर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मऊ निवासी मुकेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र सचिन को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पेट में अचानक दर्द होने लगा।
परिजनों ने शुरुआत में उसे गांव शेरपुर के एक झोलाछाप को और उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में दिखाया। मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इमरजेंसी स्टाफ के पूछने पर परिजनों ने अनूपशहर में गलत इंजेक्शन दिए जाने की बात कही। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जिसकी भी लापरवाही मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।