फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CMO did unfinished, Saib held the duty of duty guard

सीएमओ ने किया अनफिट, साहब ने दिव्यांग चौकीदार की लगाई ड्यूटी

Sat, 24 Jun 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
CMO did unfinished, Saib held the duty of duty guard
cmo - फोटो : amar ujala

सिंचाई विभाग में आए दिन खुल रहे भ्रष्टाचार के मामलों से बौखलाए अफसरों ने इसकी गाज एक दिव्यांग चौकीदार पर गिरा दी है। सीएमओ द्वारा अनफिट दिव्यांग चौकीदार को अफसर ने मोर्चा संभालने के लिए सिंचाई विभाग कॉलोनी के लिए तबादला कर दिया। तबादले का आधार स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बताया गया।  

विज्ञापन


सिंचाई विभाग में तैनात चौकीदारी पीटर जेम्स एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग है। सीएमओ द्वारा उसे काम के लिए अनफिट करार दिया है। इसके कारण उसे विभाग के बाहर बैठकर चौकीदारी का काम दिया गया। शुक्रवार को अचानक पीटर जेम्स को तबादले का लैटर थमा दिया गया।
विज्ञापन


पीटर का कहना है कि जब उसने अपने तबादले का आधार पूछा तो कहा गया कि तुम मीडियाकर्मियों से बात करते हो और विभागीय भ्रष्टाचारों को मीडिया को बताते हो। अफसरों ने तबादला पत्र का आधार मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि सिंचाई विभाग की कॉलोनी में बाहरी व्यक्ति आते हैं और गंदगी फैलाते हैं। गोमती रिवर फ्रंट फर्जीवाड़े में फंसे एक्सईएन अरविंद यादव को हाल ही में बुलंदशहर से हटाकर फैजाबाद संबद्ध किया गया है।


इसी प्रकार खंड आठ की किसानों को मुआवजे की बढ़ी हुई रकम नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना, विभाग की कुर्की, खाते सीज होने की कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed