{"_id":"594d657f4f1c1b1a098b4570","slug":"cmo-did-unfinished-saib-held-the-duty-of-duty-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया अनफिट, साहब ने दिव्यांग चौकीदार की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया अनफिट, साहब ने दिव्यांग चौकीदार की लगाई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
cmo
- फोटो : amar ujala
सिंचाई विभाग में आए दिन खुल रहे भ्रष्टाचार के मामलों से बौखलाए अफसरों ने इसकी गाज एक दिव्यांग चौकीदार पर गिरा दी है। सीएमओ द्वारा अनफिट दिव्यांग चौकीदार को अफसर ने मोर्चा संभालने के लिए सिंचाई विभाग कॉलोनी के लिए तबादला कर दिया। तबादले का आधार स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बताया गया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में तैनात चौकीदारी पीटर जेम्स एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग है। सीएमओ द्वारा उसे काम के लिए अनफिट करार दिया है। इसके कारण उसे विभाग के बाहर बैठकर चौकीदारी का काम दिया गया। शुक्रवार को अचानक पीटर जेम्स को तबादले का लैटर थमा दिया गया।
विज्ञापन
पीटर का कहना है कि जब उसने अपने तबादले का आधार पूछा तो कहा गया कि तुम मीडियाकर्मियों से बात करते हो और विभागीय भ्रष्टाचारों को मीडिया को बताते हो। अफसरों ने तबादला पत्र का आधार मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बताया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि सिंचाई विभाग की कॉलोनी में बाहरी व्यक्ति आते हैं और गंदगी फैलाते हैं। गोमती रिवर फ्रंट फर्जीवाड़े में फंसे एक्सईएन अरविंद यादव को हाल ही में बुलंदशहर से हटाकर फैजाबाद संबद्ध किया गया है।
इसी प्रकार खंड आठ की किसानों को मुआवजे की बढ़ी हुई रकम नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना, विभाग की कुर्की, खाते सीज होने की कार्रवाई की जा चुकी है।