फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CM public meeting

अपने संबोधन में जाटों को रिझाने में लगे रहे मुख्यमंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CM public meeting
अपने संबोधन में जाटों को रिझाने में लगे रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाट मतदाताओं साधने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने मंच पर मौजूद जाट नेताओं का नाम भी कुछ अलग अंदाज लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर सचिन और गौरव नामक जाट युवकों की हत्या हुई थी तब सपा की ही सरकार थी। अब सपा और रालोद गठबंधन जाटों के हितैषी होने का केवल दिखावा भर कर रहा है।
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जाट मतदाताओं की संख्या 1.5 लाख से भी अधिक है। पिछले विधानसभा चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट बाहुल्य सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों को अपार समर्थन मिला था। जिसके चलते 80 फीसदी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते थे। वहीं इस बार रालोद का सपा के साथ गठबंधन होने के बाद समीकरण बदल रहे हैं।
विज्ञापन

राशन की डबल डोज दी, अब मतदाताओं की बारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोविड महामारी के दौरान गरीब व बेरोजगार हुए लोगों को फ्री में राशन की डबल डोज दी। अब इन्हीं लोगों को 10 फरवरी को मतदान करते हुए विपक्ष को वोट से डबल डोज देने की जरूरत है। जिससे सरकार फिर से पूरे दमखम के साथ आए और दंगाइयों के फोटो फिर से चौराहों पर लगाए जाएं। प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कटने के बाद पहली बार मंच पर पहुंचीं विमला सोलंकी
सिकंदराबाद विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहीं विमला सोलंकी का इस बार टिकट काट दिया गया। बुधवार को वह पहली बार चुनाव प्रचार के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान वह भावुक नजर आईं। तो वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें साधने और नए प्रत्याशी को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की भूमिका समय-समय पर बदलती रहती है।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संचालन रमेश चंद जैन ने किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, वीरेंद्र लौर, नरेंद्र भाटी, लक्ष्मीराज सिंह, हरेंद्र पंवार, धर्मेंद्र तेवतिया, सुंदर पाल तेवतिया, सुरेंद्र प्रधान, विनोद त्यागी, हरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed