फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CM public meeting

लखनऊ वाला लड़का दंगा करा रहा था, दिल्ली वाला दंगाइयों को बचा रहा था : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
CM public meeting
लखनऊ वाला लड़का दंगा करा रहा था, दिल्ली वाला दंगाइयों को बचा रहा था : योगी
विज्ञापन

गुलावठी (बुलंदशहर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगे के बहाने एक बार फिर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में सचिन और गौरव नाम के दो जाट युवकों की जब हत्या हुई थी, तब लखनऊ वाला लड़का सत्ता में था और हत्या करवा रहा था। हत्यारों को प्रश्रय दे रहा था। दंगाइयों को लखनऊ बुलाकर सम्मान कर रहा था। दिल्ली वाला लड़का तमाशा बनाकर तब भी कहता था कि दंगाइयों के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री बुधवार को गुलावठी के रामलीला मैदान में आयोजित आम जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 19 मिनट के अपने संबोधन में ज्यादातर उन्होंने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को ही निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक बार फिर ये लोग नए कवर के साथ फिर आपके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माल वही पुराना सड़ा गला है। सिर्फ लिफाफा नया है। जिसने असुरक्षा दी, जिसने दंगा दिया, जिसने माफिया दिए। आज भी कहते हैं कि आने दीजिए सरकार। कयामत के दिन तक इनके सपने साकार नहीं होने देंगे। 10 मार्च के बाद तुम्हारी गर्मी शांत करवा देंगे। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार ने दंगा कराए थे, तमंचा की फैक्टरी चलाई थी, अब वहां पर हमने डिफेंस कॉरिडोर बनाया है। अब दंगाई सोचते हैं कि सात पीढ़ी दंगे के नुकसान की भी भरपाई नहीं कर पाएगी। नोएडा में फिल्म सिटी, जेवर में एयरपोर्ट और डाटा सेंटर बनाया जा रहा है ताकि डिजिटल युग में प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

नरेंद्र भाटी बोले पांच जिलों से होती थी आधी भर्ती
सपा सरकार में मंत्री रहे एमएलसी नरेंद्र भाटी ने मंच से सपा पर सीधा हमला बोला। भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार उन्होंने सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के दौरान कुछ जिलों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार होती थीं। सिपाही भर्ती के दौरान केवल पांच जिलों से ही आधी भर्ती की गईं। आधी भर्ती के लिए शेष 70 जिलों से युवा चिन्हित किए गए थे। एसडीएम की भर्ती में 83 में से 54 प्रत्याशी एक ही बिरादरी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed