{"_id":"630a5342c1654c4a8f175c63","slug":"cm-meeting-bulandshahr-news-gbd2436201169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर करें विकास की बात, अंदर की बातें बाहर न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर करें विकास की बात, अंदर की बातें बाहर न आएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहों पर करें विकास की बात, अंदर की बातें बाहर न आएं
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर चौराहे पर सरकार की योजनाओं की बात की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके साथ ही संगठन के अंदर की चीजें बाहर न आएं, ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे संगठन और सरकार छवि खराब न हो सके।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाए। जब भी किसी भी चौराहे, चाय की दुकान या अन्य किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर ख?े हों तो सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। इससे प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वह योजना के लिए आवेदन करेगा। कार्यकर्ताओं के इस कदम से विपक्षियों को भी सरकार की बुराई करने का मौका नहीं मिलेगा।
नशे के सौदागरों की सूचना दें
मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि नशे के सौदागरों को खत्म करने के लिए सरकार ने कदम उठाया है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी कार्यकर्ता और प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नशे के सौदागरों की सूचना दें। इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक एप तैयार किया जाएगा, जिस पर शिकायत करने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। यदि हमने नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की तो देश और प्रदेश के भविष्य को सुनहरा होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने योगी पर बरसाए फूल
बुलंदशहर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी पर फूल बरसाए। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, पीडब्ल्यूडी के एमओएस ब्रजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग , सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पिछ?ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा शामिल रहे। वहीं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएन के अध्यक्ष सुमन राघव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने, प्रधान संगठन और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नीरज जिंदल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
जिपं अध्यक्ष ने पॉटरी के लिए मांगा चैंबर ऑफ कॉर्मस
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष तीन मांग रखीं। इस दौरान उन्होंने खुर्जा के पॉटरी उद्योग को ओडीओपी के तहत चैंबर ऑफ कॉमर्स बनाए जाने ताकि एक्सपोर्ट को ब?ावा मिल सके। साथ ही मांग की कि जेवर से जु?े खुर्जा के क्षेत्र को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाए और खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधे सड़क का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान देने के लिए स्पेशल इकोनॉमिक जोन घोषित करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में नई-नई कंपनियां आएं।
नपा अध्यक्ष ने सौंपे आठ ज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने नगर पालिका की सीमा विस्तार समेत आठ मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही काली नदी पर शिकारपुर बाईपास से देवीपुरा तक रेलिंग और स?क बनाने (मिनी बाईपास), नपा प्रबंधन की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सीमांकन, कू?ा निस्तारण प्लांट के लिए स?क निर्माण, केंद्रीयरत सेवा संवर्ग के लिए खाली पदों पर भर्ती, जल निकासी की व्यवस्था के लिए धनराशि आवंटन और मोतीबाग स्थित नेत्र चिकित्सालय का मेडिकल कालेज में समायोजन कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री को शिकायत देने जा रहे छात्रनेता को पुलिस ने रोका
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनवाने की मांग को लेकर छात्र नेता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वाले थे। इससे पहले ही खुर्जा देहात पुलिस ने छात्र नेता को उनके घर से हिरासत में ले लिया और थाने में बैठाकर रखा। शाम को उनको छो?ा गया। छात्र विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में लिया
सिकंदराबाद। पुलिस ने क्षेत्र के गांव सराय दुल्हा निवासी सपा नेता मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्त्रस्म के दौरान काफिले को काले झंडे दिखाए थे। उन्होंने बताया कि शुक्त्रस्वार रात पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। मुख्यमंत्री का कार्यक्त्रस्म संपन्न होने के बाद उन्हें रिहा किया गया। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रमोद यादव अपने किसी कार्य से कोतवाली आए थे। उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था।