{"_id":"66c22ab12c30a25e680693fe","slug":"cm-gave-financial-assistance-of-rs-2-lakh-each-to-the-families-of-the-deceased-and-rs-50-thousand-each-to-the-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120545-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएम ने दी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएम ने दी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को शासन से दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. अरुण सक्सेना व निजी कार्यक्रम में आए लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद कराते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. अरुण सक्सेना ने रविवार देर रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान केवल दो घायल ही अस्पताल के वार्ड में भर्ती मिले, जबकि अन्य घायल अलीगढ़, मेरठ और गाजियाबाद के लिए चले गए थे। जिला अस्पताल के बाद प्रभारी मंत्री ने चिट्टा स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि हादसे में 11 लोगों की मौत एक दुखद खबर है। मुख्यमंत्री ने इस पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। जबकि निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान हादसे भी जिला अस्पताल में पहुंचे और घायलों से बातचीत की।
सपा-रालोद के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, रालोद के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, सपा नेत्री अर्चना पांडा, भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र गुर्जर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।