फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clouds still prevail, rain forecast

Bulandshahar News: अभी भी छाए बादल, बारिश का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Clouds still prevail, rain forecast
बुधवार को इस तरह छाए रहे बादल। संवाद
बुलंदशहर। मंगलवार हुई बारिश के बाद बुधवार को भी बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इससे उमस बढ़ गई। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। छाए बादल देख धान उत्पादक किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग तीन अक्तूबर तक बारिश होने का अनुमान जता रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार मौसम रंगत बदल रहा है। मंगलवार जिले में रुक-रुक बारिश हो रही थी। इसके बाद मंगलवार को भी बादल छाए रहे। कभी-कभार धूप निकली तो उमस बढ़ गई। लगातार छाए बादल देख किसानों की चिंता कम नहीं हो रही। किसान राजेश, मुनेश और सत्येंद्र का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। इस समय धान की फसल पक चुकी है कटाई भी शुरू हो गई है। मंगलवार को हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ। यदि अब और बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

वहीं, ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी तीन अक्तूबर बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस समय यदि बारिश होती है तो इससे धान की फसल को नुकसान होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed