फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Closure notices issued to four sugar mills in the district

Bulandshahar News: जिले की चार चीनी मिलों को बंदी के नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित चार चीनी मिलाें में पेराई सत्र जारी है। इन मिलों का संचालन बंद करने के लिए पहला नोटिस जारी हो गया है। मिलों की ओर से भी बंदी के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस के तहत मिलों का संचालन अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक होगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.40 लाख से अधिक हैं। इस बार गन्ने का रकबा 84 हजार हेक्टेयर रहा। इन किसानों का गन्ना जिले की चार और गैर जनपद की चार चीनी मिल खरीद करती हैं।
विज्ञापन

इनमें जिले की अनूपशहर सहकारी मिल, साबितगढ़, अनामिका और वेव शुगर मिल शामिल हैं। जबकि गैर जनपद की अमरोहा की चंदनपुर, संभल की रजपुरा और हापुड़ जनपद की ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल शामिल हैं। हालांकि अभी चीनी मिलों का संचालन जारी है। जिले की चारों चीनी मिलों का संचालन बंद करने के लिए पहला नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनामिका चीनी मिल का संचालन 25 मार्च तक चलेगा। अनूशहर मिल का संचालन 31 मार्च तक होगा। जबकि साबितगढ़ और वेव शुगर मिला अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। डीसीओ का दावा है कि जिले की चीनी मिल गन्ना भुगतान में मेरठ मंडल में पहले स्थान पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed