{"_id":"68cae859da7bce67340913f4","slug":"claim-of-leopard-sighting-in-the-forest-of-ramghat-area-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140691-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रामघाट क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ देखे जाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रामघाट क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ देखे जाने का दावा
विज्ञापन
नरौरा में वायरल हो रहे तेंदुआ के वीडियो का स्क्रीन शॉट।
नरौरा। औरंगाबाद क्षेत्र के बाद अब रामघाट थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। तेंदुए का घूमते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
गांव गोकुलपुर खादर निवासी नीरज यादव कार से रात में गांव लौट रहे थे। नहर की पटरी के किनारे गांव गोकुलपुर खादर और टीले वाली माता मंदिर के बीच सड़क किनारे तेंदुआ घूमता हुआ देखा। उन्होंने कार में से ही तेंदुआ का वीडियो बनाया। वीडियो में तेंदुआ जैसा जानवर घूमता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही ग्रामीण सहम गए।
वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा कर निगरानी की जा रही है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को रात में जंगल में न जाने व अकेले खेतों पर न जाने व सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।