फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   City police recovered Rs 13 lakh during checking

Bulandshahar News: चेकिंग के दौरान नगर पुलिस ने बरामद किए 13 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव की निगरानी में लगी पुलिस नकदी धनराशि पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों से दस लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। वहीं बीबीनगर में कार से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है और रात-दिन चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत टीम ने शहर के काला आम चौराहे से और शिकारपुर तिराहे से चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। नकदी ले जाने वाले दोनों लोग रुपयों से संबंधित कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद नकदी की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीबीनगर में एफएसटी ने एक कार से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बीबीनगर थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम सोमवार दोपहर को सठला चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली गई त उसमें से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। कार को नोएडा निवासी उदय कुमार चला रहा था। जब टीम ने उनसे नकदी के बारे में जानकारी करनी चाही तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। न ही नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके चलते नकदी को कोषागार में जमा करा दिया गया है। साथ ही आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed