{"_id":"64bffcd910bb7a5a32073d19","slug":"circumcised-the-lover-who-came-with-the-proposal-of-marriage-to-his-girlfriend-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2029-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेमिका से विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे प्रेमी का करा दिया खतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेमिका से विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे प्रेमी का करा दिया खतना
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक काे उसकी प्रेमिका के घर जाकर उसके परिजनों से शादी का प्रस्ताव रखना भारी पड़ गया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने उसे अस्पताल में ले जाकर बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसका खतना करा दिया। साथ ही धर्मांतरण का भी दबाव बनाकर तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। जब, प्रेमिका को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी मां के नंबर से प्रेमी के घर फोन कर उसे बंधनमुक्त कराया है। शिकायत मिलने पर एसएसपी के आदेश के बाद गुलावठी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। वहीं पर उसकी दोस्ती दूसरे समुदाय की एक युवती से हुई। युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने कहा कि अपने घर वालों से शादी की अनुमति ले लो। युवती ने अपने परिजनों से बात की, लेकिन पहले तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, युवती के दबाव के चलते युवती के परिजन शादी को मान गए। जिस पर युवती ने फोन करके परिजनों से बातचीत करने के लिए युवक को अपने घर गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना फेस टू स्थित अपने गांव में बुला लिया। इसी के चलते वह गत 21 जुलाई को प्रेमिका के घर पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि उसके सामने ही आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और पीड़ित को पास ही के एक क्लीनिक पर ले गया। जहां, चिकित्सक से मिलीभगत कर उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया। बेहोशी की हालत में ही आरोपियों ने उसका खतना कर दिया। साथ ही उसे तीन दिन तक अस्पताल में और फिर अपने घर पर ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया। इस सब की जानकारी जब उसकी प्रेमिका को हुई तो उसने अपनी मां के फोन से पीड़ित के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी। जिस पर परिजन वहां पहुंचे और युवक को बंधनमुक्त कराया है। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना गुलावठी पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रेमिका से जबरन कराया था फोन, अब आई प्रेमी के साथ
पीड़ित युवक ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी उसकी प्रेमिका को लगी तो वह काफी परेशान हो गई। प्रेमिका ने उससे कहा कि उससे जबरन फोन कराया गया था। यह जानकारी उसने युवक के परिजनों को भी तब दी जब उसे बंधनमुक्त कराया गया। पीड़िता ने कहा था कि उसके परिजन अब उसे जान से मार देंगे। इसी के चलते वह युवक के परिजनों के साथ उसके गांव आ गई है। एसएसपी दफ्तर पहुंचकर भी उसने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। गुलावठी थाना पुलिस को मामले में जांच के लिए भेजा है। हालांकि, मामला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र का है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी।