फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child's body found five kilometers away after about 74 hours

Bulandshahar News: लगभग 74 घंटे बाद पांच किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र के बुढासी गांव के रजवाहे में डूबे 12 वर्षीय सुहेल का शव 74 घंटे बाद पांच किलोमीटर दूर मिला। बच्चे का शव परिजन बिलख उठे। वहीं अलीगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह शनिवार शाम पांच बजे करीब बुढ़ासी गांव निवासी सुहेल पुत्र जहीर अपने साथियों संग गांव के बाहर स्थित रजवाहे में नहाने गया था। इसी दौरान गहराई की तरफ जाने पर सुहेल डूब गया। इसमें स्थानीय गोताखोर व साथियों ने उसकी तलाश की। मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को गाजियाबाद से आए पीएसी के तैराक जवानों ने भी सुहेल की तलाश शुरू कर दी। मगर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। शनिवार शाम करीब सात बजे अलीगढ़ के पड़ती गांव के पास बंबे में ग्रामीणों को सुहेल का शव झाड़ियों में अटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि अलीगढ़ पुलिस ने सुहेल के शव मिलने की सूचना दी थी। इस पर परिजनोंं ने जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed