फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child suffering from fever died

Bulandshahar News: झोलाछाप के इलाज से बुखार पीड़ित बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर निवासी बुखार से पीड़ित 12 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कोई शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर की नई मंडी स्थित वेयर हाउस के समीप रहने वाले दानवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र वंश पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिसका इलाज परिजन नगर के ही एक झोलाछाप चिकित्सक से करवा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन बुलंदशहर लेकर पहुंचे। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता दानवीर सिंह ने बताया कि कोई सरकारी चिकित्सालय नजदीक न होने पर झोलाछाप से इलाज करवा रहा था। पता नहीं था कि झोलाछाप के इलाज से बेटे की मौत हो जाएगी।
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज करने से हालत में सुधार होने की जगह खराब होने पर शुक्रवार को बुलंदशहर लेकर गया। बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया कि वंश नगर के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था और तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। झोलाछाप के उपचार करते मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed