{"_id":"679f99d34756302f030d8a73","slug":"chhappan-bhog-offered-to-couple-on-pran-pratistha-diwas-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106788-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर युगल जोड़ी को लगाया छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर युगल जोड़ी को लगाया छप्पन भोग
विज्ञापन
खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सजी राधा-कृष्ण की मूर्ति । संवाद
खुर्जा। नगर स्थित श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में रविवार को युगल जोड़ी सरकार राधा-कृष्ण भगवान का मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया। इस अवसर पर युगल जोड़ी को छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही भव्य आरती कर पूजन किया गया।
मंदिर समिति के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि राधा-कृष्ण भगवान की अलौकिक मूर्ति मंदिर में विराजमान है। इसके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मनाया जाता है।
इसी के चलते मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सुबह आरती के बाद छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण कर शाम को भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, निमिष गर्ग, विकास वर्मा, प्रेम प्रकाश अरोरा, डॉ. भूदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।