फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   chetan chauhan

बुलंदशहर से रहा है चेतन चौहान का गहरा नाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
chetan chauhan
बुलंदशहर से रहा है चेतन चौहान का गहरा नाता
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद। पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान का जनपद से गहरा नाता था। चेतन चौहान का पैतृक गांव जनपद के अगौता क्षेत्र में है। उनके निधन से जनपद के क्रिकेटरों और लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मशहूर पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की कोरोना के चलते मौत हो गई। जनपद में भी उनकी मौत पर क्रिकेटरोें में गम छा गया है। चेतन चौहान के रिश्तेदार सचिन चौहान ने बताया कि चेतन चौहान के पिता नौरत्न सिंह अगौता के रहने वाले थे। बाद में वह अपनी सारी जमीन अपने भाइयों को देकर अमरोहा के मूंडा पांडे गांव चले गए। वहीं, पर चेतन चौहान का जन्म हुआ था। बताया कि वह परिवार में खुशी और गम मे शरीक होने के लिए चेतन चौहान आते रहते थे। करीब 15 साल पूर्व पूर्व सांसद छत्रपाल सिंह की चुनावी सभाओं में भी उन्होंने 10 से 15 दिन तक शिरकत की थी। जनपद के वेटनर्स टीम के खिलाड़ी अमरीश गुप्ता, भीष्म सिंह और सुखदेव शर्मा ने बताया कि चेतन चौहान अगौता के रहने वाले थे। जब भी वह बुलंदशहर अपने गांव आते थे तो क्रिकेटरों को गुर सिखाते थे। पूर्व क्रिकेटर और बालाजी हैरी क्रिकेट क्लब के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि उनके निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। जिला क्रीड़ाधिकारी और पूर्व क्रिकेटर नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि एकाएक उनके निधन से सदमा लगा है। उन्होंने हमेशा युवा क्रिकेटरों को बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया है। राकेश शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, महेंद्र गिरी, शौकीन डाक्टर, राजेश लोधी, हरवीर माहुर ने बताया कि खेल मंत्री चेतन चौहान ने भारतीय टीम में खेलते हुए अनेकों बार भारत को जीत दिलाई है। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से लोग चेतन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल के संचालक और भाजपा नेता शाह फैसल ने बताया कि चेतन चौहान का जाना पार्टी के साथ ही युवा समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed