फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chest pain due to cold, 22 people reached district hospital

Bulandshahar News: सर्दी से सीने में उठ रहा दर्द, 22 पहुंचे जिला अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chest pain due to cold, 22 people reached district hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर। सर्दी लगातार बुजुर्गों के साथ बीमार लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। इन दिनों हाथ-पैर में अकड़न और बदन दर्द के साथ लोगों के सीने में दर्द उठने पर 20 से 30 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ने सर्दी के मौसम ऐसे मरीजों को ठंडे पानी से परहेज करने और धूप निकलने पर कुछ देर धूप सेंकने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में सीने में दर्द के 22 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि सर्दी बढ़ने पर लोग बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। सर्द हवाएं और सुबह-शाम पड़ने वाली ठंड से बुजुर्गों के शरीर की धमनियां अकड़ने लगी है। इसकी वजह से संबंधित के शरीर में रक्त संचार बाधित होने और हाथ-पैरों में दर्द के साथ सीने में दर्द की समस्या बढ़ रही है। प्रतिदिन ऐसे मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि सीने में दर्द उठने पर लापरवाही न करें। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन

ओपीडी में ऐसे मरीजों को लगातार सलाह दी जा रही है। सुबह को ठंडे पानी से न नहाएं, नहाने के बाद धूप सेंके, घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर निकले और खाली पेट बिल्कुल न निकले। खुले वाहनों में सफर करने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
ओपीडी में इन दिनों सीने में दर्द की समस्या लेकर भी मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुजुर्ग शामिल है। सभी को परामर्श एवं दवा आदि दी जा रही है। गंभीर मरीज को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed