{"_id":"58efcda34f1c1ba368cf8dfb","slug":"chemotherapy-patients-cheers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर मरीजों, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर मरीजों, तीमारदारों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड नहीं करने और रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाने पर आक्रोशित मरीजों और उनके परिजनों ने वीरवार को हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीएचसी कर्मचारियों ने मेनगेट बंद कर लिया। बाद में चिकित्सकों के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
नगर के चौधरीवाड़ा निवासी पवन सैनी, लोकेश सैनी, राहुल महौर, प्रताप माहौर, आकाश, मोना सैनी, कमल, विपिन, सुमित भाटी, आदि ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने और रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए वह पिछले चार दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन
लेकिन रोज कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें टरका दिया जाता है। बृहस्पतिवार को जब वह अस्पताल पहुंचे तो कर्मचारियों ने चिकित्सक के नाइट ड्यूटी करने के कारण अल्ट्रासाउंड करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने का हवाला देते हुए बाहर से इंजेक्शन खरीदकर लाने को कहा। इस पर मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों के अल्ट्रासाउंड करने और रेबीज का इंजेक्शन लगाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।