{"_id":"65bc1a1f665530f7f4015fef","slug":"cheating-of-lakhs-on-the-pretext-of-getting-a-government-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-110891-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के भाई की सेना या रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि करीब तीन वर्ष पूर्व आरोपी ने उसके भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। समय बीतने पर पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो आरोपी अब उसे धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला आवास विकास निवासी युवक विनय ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई ग्रेजुएट है। लेकिन, कहीं नौकरी न लग पाने के कारण अभी बेरोजगार है। विनय ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात नगर निवासी एक युवक से हुई थी। जिसने पीड़ित को बताया कि सेना और रेलवे विभाग में उसकी अच्छी जान पहचान है। इस संबंध में आरोपी ने विनय को कुछ फोटोग्राफ आदि भी साझा किए। जिस पर विनय ने आरोपी की बातों पर यकीन कर लिया। इसके बाद आरोपी ने विनय से उसके भाई की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके एवज में आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर पीड़ित ने उसके झांसे में आकर उसी दौरान करीब दो लाख रुपये दे दिए थे। जिसके बाद आरोपी ने जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, धीरे-धीरे समय बीतने के बावजूद उसके भाई की नौकरी नहीं लगवाई गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों आरोपी के घर जाकर उसने अपने रुपये वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। विनय का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी इस तरह कई लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
-- --
युवक के खाते से शातिरों ने निकाले 30 हजार रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका नगर के ही एक बैंक में खाता है। गत सोमवार को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। आरोपी कॉलकर्ता ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड सीज कर दिया गया है। दूसरा एटीएम बनवाने के लिए आरोपी ने पीड़ित से उसके खाते व एटीएम की विभिन्न डिटेल हासिल कर लीं और फोन काट दिया। कुछ देर बाद ही पीड़ित के खाते से दो बार में 30 हजार रुपये अन्य खाते में स्थानांतरण करने का मैसेज आया। जिसके बाद पीड़ित ने बैंक पहुंच कर शिकायत की और जानकारी हासिल की। इसके बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--