{"_id":"6127cb758ebc3e7a1604b7df","slug":"cheating-bulandshahr-news-gbd2247908152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा बेचने के नाम पर व्यापारी से 1.76 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा बेचने के नाम पर व्यापारी से 1.76 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गा बेचने के नाम पर व्यापारी से 1.76 लाख की ठगी
बुलंदशहर। मुर्गा बेचने के नाम पर अमरोहा के व्यापारी सलमान मलिक से जहांगीराबाद के शातिर ने 1.76 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी को शिकायत दी है।
अमरोहा के गांव खेलिया पट्टी निवासी सलमान मलिक ने एसएसपी को बताया कि 24 जुलाई को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह जहांगीराबाद में मुर्गा कारोबारी है। वह मुर्गा सप्लाई करने का काम करता है। यदि उसे मुर्गे चाहिए तो यहां आ जाए। इसके बाद वह मुर्गा खरीदने के लिए जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर पहुंच गए। यहां आरोपी ने 1.76 लाख रुपये ले लिए और एक कार से मुर्गा फार्म जाने की बात कही। आरोप है कि आरोपी कार से शौच करने की बात कह कर उतरा और फरार हो गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
शिकायत पर भी थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़ित सलमान मलिक ने आरोप लगाया कि ठगी की सूचना जहांगीराबाद थाना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस को बताया भी गया था कि घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि कैमरों की जांच की जाए तो आरोपी पकड़ा जा सकता है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - संतोेष कुमार सिंह, एसएसपी