{"_id":"67055e318051704f86004dd4","slug":"cheated-of-rs-52-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123258-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 52 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 52 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर जालसाजों ने युवक से 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। शुरुआत में निवेश पर उन्हें अच्छा रिटर्न मिला, फिर बातों में फंसाकर आरोपियों ने दो खातों में 52 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी फोन नहीं रिसीव कर रहे हैं। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव किसौला निवासी शेखर त्यागी ने साइबर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि 12 मार्च 2024 को एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को कीर्ति बताते हुए कहा कि वह आसाम से बोल रही है और शेयर बाजार में निवेश कराती है। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने शुरुआत में कुछ धनराशि निवेश की, जिस पर उन्हें अच्छा मुनाफा मिला। आरोप है कि इसके बाद आरोपी कीर्ति ने उनसे कहा कि यदि बड़ी धनराशि का निवेश करोगे तो इसका मुनाफा भी अधिक होगा। ऐसे में आरोपी की बातों में आकर उन्होंने पंडीडुरई की पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्थित श्री श्याम टूर एंड ट्रेवल कंपनी, फेडरल बैंक और यलो कंसल्टेंसी पंजाब नेशनल बैंक के खाते में कुल 52 लाख रुपये जमा कर दिए।
आरोप है कि काफी समय से उन्हें धनराशि पर मुनाफा नहीं दिया जा रहा है। जब उन्होंने इस संबंध में कीर्ति को फोन किया तो वह टालमटोल करने लगी। आशंका जताई कि उनके साथ आरोपी कीर्ति ने फर्जीवाड़ा करते हुए 52 लाख रुपये की धनराशि हड़पी है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कीर्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एक माह में एक करोड़ से अधिक की ठगी
साइबर ठगों ने जिले में पिछले एक माह में 50 से अधिक लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की है। खुर्जा निवासी युवक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 21 लाख, एक युवक से 15.59 लाख, नगर के हरिएन्क्लेव निवासी युवक से 24 लाख, औरंगाबाद निवासी युवक से 8.20 लाख, अमरगढ़ में व्यापारी के खाते से 1.4 लाख, गांव अकबरपुर निवासी युवक से दो लाख, अहार निवासी युवक से 1.37 लाख, समेत अन्य लोगों से कुल एक करोड़ से अधिक की ठगी की गई है।
साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं क्योंकि लोग अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में फंस जाते हैं। कोई भी फोन पर गोपनीय जानकारी मांगता है या निवेश की बात कहता है तो ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। साइबर ठगी के मामलों की जांच कराई जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी