फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 17 thousand in the name of sending goods

Bulandshahar News: माल भेजने के नाम पर 17 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 17 thousand in the name of sending goods
ककोड़। माल भेजने के नाम पर कॉलर ने दुकान से 17 हजार रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी ललित चौधरी ने बताया कि कस्बे के बाजार में चौधरी वस्त्र भंडार के नाम से उनकी दुकान है। उनके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल यादव बताया। आरोपी ने कहा कि उसकी साड़ी की फैक्टरी है। आप हमें माल मंगवाने के लिए 17 हजार रुपये भेज दो। हम तुम्हें माल भेज देंगे। उसकी बात पर विश्वास कर उसके खाते में ऑनलाइन 17 हजार रुपये भेज दिए लेकिन, उसने माल नहीं भेजा। फोन करने पर आरोपी फोन भी नहीं उठा रहा है। 16 अक्तूबर को उसने साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत की थी मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed